*सड़क सुरक्षा माह 19वे दिन रोडवेज बस स्टैंड पर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कैंप के अंतर्गत चालकों की हुई जांच*

लखीमपुर खीरी , 105

*सड़क सुरक्षा माह* 


 शांति भूषण पांडे ने किया स्कूली वाहनों का निरीक्षण हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल की 5 वाहन अनफिट एवं अन्य प्रपत्र फेल होने की दशा में जताई नाराजगी

लखीमपुर खीरी, 19 जनवरी । सड़क सुरक्षा माह के 19वें दिन परिवहन विभाग द्वारा  रोडवेज बस स्टैंड  पर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण केंद्र का आयोजन किया गया जिसमें कुल 95 लोगों ने अपना स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया उक्त  परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित डॉक्टर्स की टीम ने किया।
उक्त के अतिरिक्त जिले की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों व अवैध पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर किए 53 वाहनों के विरुद्ध चलान की कार्यवाही की। एआरटीओ शांति भूषण पांडे स्वयं स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर प्रपत्र आदि चेक किए उक्त कार्रवाई के दौरान आरटीओ  शांति भूषण पांडे द्वारा हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल एवं नवभारत पब्लिक स्कूल के वाहनों का निरीक्षण किया गया जहां हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल की पांच वाहन फिटनेस व अन्य प्रपत्र फेल होने के कारण नाराजगी जताई गई हालांकि वाहन स्कूल परिसर में ही खड़े मिले पांडे द्वारा अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि तत्काल उक्त वाहनों की फिटनेस एवं अन्य प्रपत्र आदि पूर्ण करवाकर ही वाहनों का संचालन किया जाए किसी भी दिशा में उक्त वाहनों से  स्कूली छात्र-छात्राओं का परिवहन न किया जाए तत्पश्चात वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी  वितरित किए गए तथा आम जनमानस से अपील भी की  गई कि सड़क सुक्षा नियमों का पालन करें।

Related Articles

Comments

Back to Top