भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से तिकुनिया में गुरुद्वारा कौडियाला में किसान पंचायत का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 89

लखीमपुर-खीरी सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से तिकुनिया में गुरुद्वारा कौडियाला में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किए जाने समेत कई मांगे रखीं। टिकैत ने कहा कि घरेलू स्मार्ट मीटर न लगाया जाए, यूरिया डीएपी भरपूर मात्रा में किसानों को उपलब्ध हो। खाद, बीज, दवा नकली न बेची जाए और गेहूं खरीद कटौती मुक्त हो। वन विभाग की जमीन गंगानगर, रामनगर, बेला परसुआ, दीपनगर में है, यहां वन विभाग द्वारा किसानों को परेशान न किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को हर हालत में सरकार द्वारा इन सभी सुविधाओं को दिलाया जाए, जिससे किसान तनाव मुक्त होकर खेती कर सकें और अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकें।

Related Articles

Comments

Back to Top