बाइक चोर गैंग के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jan 19, 2026 at 06:15 PM , 80मोहम्मदी संवाददाता
कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी कर पड़ोसी देश नेपाल को बिक्री करने वाले गैंग के दो आरोपियों को चोरी की गई 6 बाइकों के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली परिसर में एएसपी पश्चिमी और सीओ अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देकर बताया क्षेत्र में लंबे समय से बाइक चोरी घटनाओं को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक उमेश चौरसिया और उनकी टीम के एस आई राम लखन, मोइन अहमद, जान मोहम्मद,आरक्षी अवधेश, शिवम राणा, सुधीर, प्रदीप और सुनील ने बाइक खरीदार बनकर आरोपियों तक पहुंच कर तय समय पर बताएं स्थान पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया पूछताछ करने पर अलग-अलग जगह से 6 चोरी की बाइकें बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान शैलेंद्र कुमार उर्फ अन्ना गांव बहादुरपुर थाना भीरा और राजेश कुमार गांव मुरगहा थाना मझगई के रूप में हुई है। शैलेंद्र पर 15 से अधिक और राजेश पर 9 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments