घायल बंदर का राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कराया इलाज,

लखीमपुर खीरी , 75

गोला गोकर्णनाथ खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घायल बंदर का इलाज कराया। आपको बताते चलें कि गोला नगर के भुसौरिया बाईपास पर टीवीएस एजेंसी के पास एक बंदर घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे चील कौवे नोच रहे थे। जिसकी सूचना राहगीरों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर महामंत्री विकास कनौजिया को दी, जो वहां तत्काल अपनी टीम के साथ पहुंचकर तुरंत वन विभाग में फोन कर घटना की सूचना दी। जहां पर डॉक्टर पहुंच कर घायल बंदर का उपचार किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम से नगर महामंत्री विकास कनौजिया अभिषेक सूर्या मोहित कुमार अंकित भारती आज कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top