पेंशनर्स समाज और राष्ट्र निर्माण में सेवानिवृत्ति के बाद भी निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

राजस्थान , 20

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा आयोजित सम्मान एवं आभार कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी या अधिकारी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन समाज और राष्ट्र निर्माण के दायित्व से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपने अनुभव, ज्ञान और कार्यक्षमता के माध्यम से समाज को निरंतर दिशा दे सकते हैं। उनके अनुभव और सुझाव शासन एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पेंशनर्स के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
 
कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top