सादुलशहर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाली तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

राजस्थान , 29

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए विविधता में एकता और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top