**जयपुर को मिलीं 16 पीएम ई-बसें, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी**
राजस्थान Aug 11, 2026 at 08:30 PM , 31 जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पीएम ई-बस सेवा के तहत जयपुर को 16 इलेक्ट्रिक बसें समर्पित कीं। बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन और क्लीन मोबिलिटी की सोच के तहत प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना धुएं और कम शोर के चलने वाली ये ई-बसें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उल्लेखनीय है कि जयपुर सहित प्रदेश के 8 शहरों में मंगलवार से **110 पीएम ई-बसों का संचालन** शुरू किया गया है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments