*मुख्यमंत्री ने गुप्त वृंदावन धाम में राधा-कृष्ण शिला का किया पूजन*

राजस्थान , 23

*सनातन संस्कार-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन का बनेगा प्रमुख केंद्र*

*सकारात्मक जीवन और मानव कल्याण के मार्ग पर हों अग्रसर* 
*- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा* 

जयपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मंदिर भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ ही सनातन संस्कार, शास्त्र और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का केंद्र बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण और भगवान शिव के ब्रज आगमन से जुड़े पौराणिक प्रसंग को साझा किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति भक्ति, सेवा एवं करुणा के साथ सकारात्मक जीवन जीने तथा मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है। हम सभी को इसी मार्ग पर अग्रसर होते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया। साथ ही, गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर विधायक कैलाश वर्मा, गुप्त वृन्दावन धाम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। 
------

Related Articles

Comments

Back to Top