जिलों में प्रशासन के साथ टीम भावना से काम करें समिति सदस्य : मुख्यमंत्री

राजस्थान , 22

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न जिलों से आए जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य जिलों में जिला प्रशासन के साथ टीम भावना से कार्य करें और सेवा भाव के साथ आमजन की समस्याओं एवं अभावों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन अभाव अभियोग निराकरण समितियां सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। समिति सदस्यों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय करना चाहिए।

इस अवसर पर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़ सहित विभिन्न जिलों में गठित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, उपखंड समितियों के सदस्य सभी जिला मुख्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम से जुड़े।

Related Articles

Comments

Back to Top