उदयपुर की सड़कों पर पैदल निकले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बुजुर्गों का जाना हाल और बच्चों को किया दुलार
राजस्थान Aug 01, 2026 at 08:10 PM , 40उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर आमजन के प्रति अपनी आत्मीयता और सादगी का परिचय दिया। उदयपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री शहर के बाजार में पैदल निकले और लोगों से सहजता से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल पूछते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप में देखकर आमजन में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर उनसे मुलाकात कर अपनी भावनाएं भी साझा कीं।






_page-0001.jpg)
























Comments