श्रावण मास के प्रथम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक किया भगवान शिव का पूजन
राजस्थान Jul 30, 2026 at 06:55 PM , 47जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण मास के प्रथम दिन सपत्नीक मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और आमजन के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन किया। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments