मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेट्रो में किया सफर, फेज-2 इंटरचेंज स्टेशन का लिया जायजा
राजस्थान Jul 22, 2026 at 06:59 PM , 34मानसरोवर से छोटी चौपड़ तक की यात्रा के दौरान यात्रियों और बच्चों से की बातचीत, छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन की आर्ट गैलरी का भी किया अवलोकन।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और बच्चों से संवाद कर उनकी सुविधाओं और अनुभवों की जानकारी भी ली।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत खासाकोठी में प्रस्तावित इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का अवलोकन किया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्टेशन परिसर में विकसित आर्ट गैलरी का भी अवलोकन किया और उसकी सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को मेट्रो सेवाओं को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में शहरी परिवहन अवसंरचना को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।






_page-0001.jpg)
























Comments