मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राजस्थान Jul 21, 2026 at 10:20 PM , 31जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर स्थित बंध की घाटी के मां राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से मां राजराजेश्वरी की आराधना करने के साथ मंदिर परिसर में भगवान शिव के भी दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए राज्यवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए।
श्रावण मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के इस धार्मिक कार्यक्रम को आस्था और जनकल्याण के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments