मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नवपदोन्नत IPS अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान , 106

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर नवपदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top