राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'अमृत महोत्सव' का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले— लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था का ऐतिहासिक उत्सव

राजस्थान , 27

जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित 'विधायी गौरव यात्रा : पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम' के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा 'अमृत महोत्सव' लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था, जन-जन की आकांक्षाओं और प्रदेश की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा का ऐतिहासिक उत्सव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और जनप्रतिनिधियों की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विधानसभा की 75 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा को प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान विधायक तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top