पशु रोग नियंत्रण पर सीएम भजनलाल शर्मा सख्त, समयबद्ध टीकाकरण और व्यापक सतर्कता के दिए निर्देश

राजस्थान , 25

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पशु रोग नियंत्रण एवं पशुधन संरक्षण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को संभावित मौसमी पशु रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक सतर्कता बरतने, समयबद्ध टीकाकरण अभियान संचालित करने तथा प्रभावी रोग नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए पशुओं को मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विभाग पूरी सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने टीकाकरण अभियान की नियमित निगरानी करने और आवश्यक दवाओं व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव तथा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और पशु रोग नियंत्रण से संबंधित तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top