राज्यपाल की श्री केसरी चंद मालू के निधन पर शोक संवेदना
राजस्थान Jul 14, 2026 at 05:35 PM , 27जयपुर, 14 जुलाई । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने वीणा कैसेट्स के संस्थापक श्री केसरी चंद मालू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि श्री मालू ने राजस्थान और राजस्थानी संस्कृति के लिए महती योगदान दिया और लोक संगीत की परंपरा को निरंतर समृद्ध किया। उनका निधन राजस्थान की लोक संस्कृति एवं संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनो, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।






_page-0001.jpg)
























Comments