केकड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजस्थान Jul 11, 2026 at 01:51 PM , 50केकड़ी (अजमेर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शनिवार को अजमेर जिले के केकड़ी आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने हेलीपेड के समीप स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री कृषि उपज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर उनका अभिवादन किया।






_page-0001.jpg)
























Comments