*कृषि उपज मण्डी, मेड़ता सिटी में बनेंगे 5 करोड़ 60 लाख की लागत से 5 नवीन किसान पथ*

राजस्थान , 108

*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति*

 

 

जयपुर, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नागौर जिले की कृषि उपज मण्डी समिति, मेड़ता सिटी के अंतर्गत 5 नवीन सम्पर्क सड़कों (किसान पथ) के निर्माण के लिए 5 करोड़ 60 लाख रूपये से अधिक की राशि स्वीकृति की है। 

 

इन संपर्क सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों व किसानों के आवागमन एवं कृषि जिन्सों को मण्डी तक लाने में सुविधा होगी।  

----

Related Articles

Comments

Back to Top