*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ पी चाय*

राजस्थान , 47

*आत्मीय संवाद कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन*

 

*यूपीआई से किया भुगतान, डिजिटल लेनदेन का दिया संदेश*

जोधपुर/जयपुर, 4 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाटी चौराहे स्थित भाटी टी स्टॉल पर आमजन के साथ चाय पी और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। साथ ही, उन्होंने बच्चों को दुलार भी किया।

मुख्यमंत्री को सहज रूप से अपने बीच चाय पीता देखकर लोगों में उत्साह नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी अपनत्व के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन तथा स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। 

चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक बाबू सिंह राठौड़, अतुल भंसाली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

-----

Related Articles

Comments

Back to Top