*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात*

राजस्थान , 70

*मुख्यमंत्री ने मटेरियल कंपोनेंट के तहत 825 करोड़ रुपये की राशि जारी करने पर जताया आभार*

 

नई दिल्ली/जयपुर, 29 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। 

 

इस अवसर पर श्री शर्मा ने राजस्थान के लिए मटेरियल कंपोनेंट के अंतर्गत 825 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी किए जाने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में अग्रिम किश्त का शीघ्र भुगतान करने के लिए आश्वासन भी दिया। 

 

इस दौरान प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों और कृषक कल्याण को समर्पित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

-----

Related Articles

Comments

Back to Top