*राजस्थान के ‘भगीरथ‘ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, आमजन, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत*

राजस्थान , 32

_*यमुना जल परियोजना का ऐतिहासिक एमओए*_ 

 

 

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आठ करोड़ जनता की ओर से बधाई*

 

*राजस्थान के लिए 29 जून का दिन ऐतिहासिक, यमुना जल परियोजना के एमओए से शेखावटी को मिलेगा पानी*

 

*कांग्रेस ने जनता के साथ किए झूठें वादें, हम कर रहे हर वादे को किया पूरा*

 

*हरियाणा कांग्रेस ने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का किया वादा, इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना पर नहीं किया काम*

*-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा* 

 

*भगीरथ मुख्यमंत्री ला रहे मां यमुना का जल*

 

*ढाई वर्ष के कार्यकाल में महत्वपूर्ण योजनाओं को दिया मूर्तरूप*

- *भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड*

 

_- जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब_

_- भाजपा कार्यकर्ताओं, शेखावटी क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को भगीरथी की उपमा देते हुए पुष्प वर्षा, माला और साफा पहनाकर और जल कलश भेंट कर किया अभिनंदन_

_- मुख्यमंत्री ने ई-बस के काफिले से दिया ईंधन की बचत का संदेश_ 

 

जयपुर, 30 जून। यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को जयपुर आगमन पर आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र, ने मुख्यमंत्री को भगीरथी की उपमा देते हुए उनका पुष्प वर्षा कर, माला और साफा पहनाकर कर ऐतिहासिक एमओए के लिए आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यमुना जल समझौते के लिए प्रदेश की आठ करोड़ जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। यमुना जल परियोजना के एमओए से 29 जून का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बन गया है। उन्होंने  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एमओए के माध्यम से झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों में यमुना का पानी आएगा, जिससे शेखावटी की धरती सोना उगलेगी। पर्यटन और उद्योगों के बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शेखावाटी के साथ बड़ा अन्याय किया। यमुना जल का सिर्फ सपना दिखाया लेकिन कभी प्रयास नहीं किया गया। हरियाणा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें रही, लेकिन यमुना जल परियोजना के लिए समन्वय और संवाद नहीं किया। आश्चर्य की बात यह है कि हरियाणा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था तब उस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित थे। इसीलिए गहलोत ने इस योजना पर कोई कार्य नहीं किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र को यमुना का जल उपलब्ध कराने की जो बात की थी, उसे प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने केंद्र, हरियाणा सरकार के सहयोग से यमुना जल परियोजना को मूर्त रूप देेने के लिए निरंतर कार्य किया है। 17 फरवरी 2024 को एमओयू कर तुरंत टास्क फोर्स का गठन किया और डीपीआर बनाई। आज लगभग 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अंतर्गत 3.6 मीटर की पाइपलाइन बिछाकर यमुना से शेखावाटी क्षेत्र के लिए पानी लाया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक रोडमैप बनाकर प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है। पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लंबित योजनाओं को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में रामजल सेतु लिंक परियोजना, आईजीएनपी, गंग नहर, देवास, माही आदि परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता ने जो भरोसा भाजपा सरकार के वादों पर किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएंगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में राजस्थान का नाम पेपरलीक, भ्रष्टाचार, गैंगस्टर, महिला अत्याचार जैसे घटनाओं के साथ चर्चा में रहता था। आज परिस्थिति पूर्ण रूप से बदल गई है। युवाओं को रोजगार, किसानों के कल्याण और निवेश अनुकूल औद्योगिक वातावरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। आज प्रदेश के किसानों को 26 जिलों में दिन के समय में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, हम दूसरे प्रदेशों को भी बिजली दे रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा यात्रा के दौरान पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने के साथ ही जयपुर मेट्रो फेज 2 की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वे हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि    भाजपा सरकार पर युवाओं का भरोसा निरंतर बढ़ा है। हमारे कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। वहीं, 1.25 लाख युवाओं को नौकरियां भी मिली हैं। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि एक भागीरथ वो थे, जो गंगा को धरती पर लाए। दूसरे भागीरथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा है, जो मां यमुना को राजस्थान की धरती पर ला रहे हैं। मुख्यमंत्री जल उपलब्धता के क्षेत्र में निरंतर काम कर रहे है। ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्तरूप दिया है। उन्होंने कहा कि 1994 से शेखावाटी क्षेत्र यमुना के जल का इंतजार कर रहा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री भैंरोसिंह शेखावत ने भी इसके लिए सकारात्मक प्रयास किए थे। हमारी केन्द्र, राजस्थान और हरियाणा की ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से यह योजना मूर्त रूप ले रही है।   

इससे पहले मुख्यमंत्री का जयपुर एयरपोर्ट, कनोडिया कॉलेज सर्किल, रामबाग सर्किल, भाजपा कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास पर भव्य स्वागत कर उन्हें जल कलश और मटके भेंट किए। मुख्यमंत्री ने ई-बस के काफिले से ईंधन की बचत का संदेश दिया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मंत्रिगण, सांसद-विधायकगण, भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण, झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

-----

Related Articles

Comments

Back to Top