*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लापरवाह, अनुशासनहीन और भ्रष्ट कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति*

राजस्थान , 51

*पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी एवं फतेहपुर तहसीलदार को किया निलंबित*

 

जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार लापरवाह, अनुशासनहीन और भ्रष्ट कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कठोर कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश की अनुपालना में गुरुवार को राजसमंद जिले की पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छालिया एवं सीकर जिले में फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

 

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से निर्णय लिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई ने स्पष्ट किया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-------

Related Articles

Comments

Back to Top