दिल्ली में बड़ी बैठक: राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर CM भजनलाल शर्मा–JP नड्डा में मंथन
राजस्थान Jan 28, 2026 at 08:15 PM , 62जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान प्रदेश में चिकित्सा अधोसंरचना के विस्तार, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा आधुनिक चिकित्सा संसाधनों के उपयोग पर विशेष फोकस किया गया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी प्राथमिकताओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेशवासियों को सुलभ, किफायती और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया।
केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस भेंट को राजस्थान के स्वास्थ्य तंत्र को नई मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments