CM भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में किए दर्शन, राजस्थान के 115 धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ
राजस्थान Jun 24, 2026 at 02:10 PM , 25जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को सांगानेर स्थित प्राचीन त्रिपोलिया बालाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांगानेर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने संघीजी जैन मंदिर और सांगा बाबा मंदिर सहित कुल 115 धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन परियोजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments