*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवास परियोजना के निर्माण कार्यों का किया हवाई निरीक्षण*
राजस्थान Jun 21, 2026 at 08:30 PM , 48_*देवास-तृतीय एवं देवास-चतुर्थ पेयजल परियोजना*_
*देवास-3 एवं देवास-4 को उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरा करने के दिए निर्देश*
*उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों को स्थायी पेयजल आपूर्ति होगी सुनिश्चित*
उदयपुर/जयपुर, 21 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर की महत्वाकांक्षी देवास-3 एवं 4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन देवास-3 एवं देवास-4 बांधों के डैम एक्सिस तथा टनल-3 के एडिट 3.15 किमी, 5.325 किमी एवं 9.10 किमी सहित विभिन्न निर्माण स्थलों एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने हवाई निरीक्षण के दौरान परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण सुरक्षा मानकों के अनुरूप तेज गति से पूर्ण किए जाएं, जिससे उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को वरिष्ठ प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने परियोजना के अंतर्गत बांध निर्माण, टनल निर्माण, अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों एवं पुनर्वास संबंधी विभिन्न कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
----------






_page-0001.jpg)
























Comments