अरावली की वादियों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास, आबूराज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल
राजस्थान Jun 21, 2026 at 10:49 AM , 60सिरोही/आबूराज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सिरोही जिले के आबूराज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। अरावली की मनोरम वादियों में नक्की झील के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन के साथ योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकाता में दिए गए संबोधन का भी सजीव प्रसारण के माध्यम से श्रवण किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवन का संकल्प लिया। अरावली की प्राकृतिक छटा के बीच आयोजित यह कार्यक्रम योग, स्वास्थ्य और प्रकृति के समन्वय का प्रतीक बना।






_page-0001.jpg)
























Comments