राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की शुरुआत, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का अभिभाषण; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत
राजस्थान Jan 28, 2026 at 01:59 PM , 107जयपुर।
राजस्थान विधानसभा के 16वें कार्यकाल के पंचम सत्र की औपचारिक शुरुआत बुधवार को हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा पहुंचकर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सत्र के आरंभ पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सदन को संबोधित करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं, नीतियों और भावी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायकगण एवं वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही विधानसभा का पंचम सत्र विधिवत प्रारंभ हो गया, जिसमें राज्य के विकास, जनकल्याण और नीतिगत निर्णयों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments