*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवेदनशील निर्णय* *अनुकम्पा नियुक्ति के 29 प्रकरणों में दी शिथिलता*
राजस्थान Jun 17, 2026 at 08:30 PM , 22जयपुर, 17 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित की अनुकम्पा नियुक्ति के 29 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आवेदन में विलम्ब के 16 प्रकरणों में शिथिलता देते हुए मृतक राजकीय कर्मचारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का अनुमोदन किया है। वहीं, न्यूनतम आयु सीमा मय विलम्ब अवधि के 9 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने आश्रित पत्नी की सुविधा के अनुसार नजदीक पदस्थापन के लिए विभाग परिवर्तन के 4 प्रकरणों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शिथिलता दी है।
*चार हाउसकीपर की सेवा समाप्त*
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर हाउसकीपर पद पर कार्यरत सत्यदेव सिंह कृष्णवत, गिरिराज प्रसाद मीणा, योगेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं तरूण जोशी की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र तथा डिप्लोमा विज्ञापित पद की पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नहीं थे।
-----






_page-0001.jpg)
























Comments