गणतंत्र दिवस पर लोक भवन में ‘एट होम’ समारोह, राज्यपाल-मुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

राजस्थान , 94

जयपुर।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को राजधानी जयपुर स्थित लोक भवन में पारंपरिक ‘एट होम’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद किया।
‘एट होम’ समारोह में लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। आयोजन ने प्रदेश के राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को एक साझा मंच पर लाकर आपसी समन्वय और सहयोग का संदेश दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top