*विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान*
राजस्थान Jun 08, 2026 at 09:20 PM , 72_‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’_
*जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन जैसे होंगे कार्यक्रम*
जयपुर, 08 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक विशेष कार्यक्रम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ आयोजित किया जा रहा है। जिनमें विभिन्न जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं जनकल्याण गतिविधियां शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाते हुए विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में अब तक ‘एक पेड़ मां के नाम-हरियालो राजस्थान‘ अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ साइकिल रैली, जनसुनवाई एवं चौपाल जैसे जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान तथा प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया है।
अब 10 जून को सशक्तिकरण को समर्पित नारी चौपाल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम और 11 जून को जिले के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव जनकल्याण शिविरों की समीक्षा करंेगे। वहीं, 12 जून से 20 जून तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की कड़ी में 12 से 14 जून तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 15 जून से 20 जून तक योग कार्यशालाओं, जनकल्याण शिविरों एवं ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन‘ का आयोजन होगा। जिनमें नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रमों का समापन 21 जून को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं आमजन भाग लेंगे।
---------






_page-0001.jpg)
























Comments