*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन*
राजस्थान May 22, 2026 at 03:30 PM , 18*संत गोविंद गुरु की राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं जनजागरण में योगदान का किया स्मरण*
डूंगरपुर/जयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली बांसिया पहुंचकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं जनजागरण में योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोविंद गुरु की पावन धूणी के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से आत्मीयता से मुलाकात भी की।
----






_page-0001.jpg)
























Comments