मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया।
राजस्थान May 20, 2026 at 08:55 PM , 47मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा जिले के चुड़ादा गांव (कुशलगढ़) में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया। चौपाल में स्वयं सहायता समूहों, राजीविका व लखपति दीदी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाओं ने अपने संघर्ष और सफलता की यात्रा साझा की। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने आदिवासी अंचल के पारंपरिक लोक नृत्य के साथ स्वागत किया ।
इस अवसर पर आदिवासी बंडी (जैकेट) एवं तीर-कमान भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। जनजातीय संस्कृति के परिधान में मुख्यमंत्री स्थानीय संस्कृति के रंग में रचे-बसे नजर आए।






_page-0001.jpg)
























Comments