**उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया गहरा शोक**

राजस्थान , 57

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
 
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी एक सरल, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनकी छाप लंबे समय तक बनी रहेगी।
 
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Comments

Back to Top