पुष्कर के कड़ैल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश: महिलाओं की आर्थिक ताकत से बदलेगा गांवों का भविष्य
राजस्थान May 10, 2026 at 08:55 PM , 98राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कड़ैल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़ैल में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राजीविका से जुड़ी लखपति दीदियों से संवाद किया और कहा कि केंद्र तथा राजस्थान सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो परिवार के साथ-साथ गांवों की तस्वीर भी बदलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन और महिला समूहों को मजबूत आधार देना है, ताकि गांवों में विकास की गति तेज हो और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई शक्ति बनकर उभर रहे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास रथ का अवलोकन किया और कला जत्थों द्वारा प्रस्तुत जनजागरूकता कार्यक्रमों को देखा। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, आजीविका कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक अनिता भदेल, रामस्वरूप लांबा तथा शंकर सिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments