प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ग्रामीण विकास पर फोकस, महिलाओं से संवाद और गैर नृत्य में भी हुए शामिल
राजस्थान May 06, 2026 at 09:05 PM , 52ग्राम विकास चौपाल में महिलाओं ने ‘लखपति दीदी’ योजना से बदली जिंदगी की सुनाई कहानी, मुख्यमंत्री ने ग्राम रथ का भी किया अवलोकन
प्रतापगढ़। भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का फीडबैक लिया। इस दौरान महिलाओं ने ‘लखपति दीदी’ सहित विभिन्न योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री के बम्बोरी गांव पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गैर नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं कलाकारों के बीच पहुंचे और गैर नृत्य में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय सहभागिता ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों में विशेष उत्साह का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम रथ का अवलोकन भी किया तथा उससे जुड़ी गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे।
ग्राम विकास चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments