*पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत*

राजस्थान , 30

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और संगठन के पदाधिकारियों ने झालमुड़ी का स्वाद चख मनाया जश्न*

 

*‘जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर जताया विश्वास’*

 

*- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा*

 

जयपुर, 04 मई। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और संगठन के पदाधिकारियों ने झालमुड़ी का स्वाद चखकर जश्न मनाया। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने भारी जनादेश देकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। भाजपा के विकास और सुशासन का मजबूत संकल्प है। उन्होंने प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस अभूतपूर्व विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता टीएमसी की भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की राजनीति से त्रस्त थी। अब पश्चिम बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए लोककल्याण के कार्य करेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने असम और पुडुचेरी में बीजेपी की अभूतपूर्व जीत पर खुशी जताई। 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, के के विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा आदि ने मिलकर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

-----

Related Articles

Comments

Back to Top