जयपुर एग्रीटेक मीट-2026 से पहले गांव-गांव पहुंचेगा ‘ग्राम रथ’, 15 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
राजस्थान Apr 27, 2026 at 06:50 PM , 30जयपुर में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को ओटीएस परिसर से इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत विशेष रूप से तैयार रथ प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचकर कार्यक्रम की जानकारी और जागरूकता फैलाएंगे।
अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि एग्रीटेक मीट-2026 किसानों, कृषि स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, जिससे प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे एग्रीटेक मीट का अधिकतम लाभ उठा सकें। ग्राम रथ अभियान के जरिए गांव-गांव में संवाद स्थापित कर किसानों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जयपुर में होने वाला यह एग्रीटेक मीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और किसानों को एक मंच पर लाकर कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments