बेंगलुरू से CM भजनलाल शर्मा का निवेशकों को संदेश: “राजस्थान बनेगा एग्री-टेक हब, ग्लोबल एग्रीटेक मीट-2026 में आएं”

राजस्थान , 29

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर मीट को संबोधित करते हुए प्रदेश को कृषि एवं एग्री-टेक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का विजन पेश किया। उन्होंने राज्य में कृषि क्षेत्र में हो रहे व्यापक विकास कार्यों और नई संभावनाओं का उल्लेख करते हुए देश-विदेश के एग्री-टेक स्टार्टअप्स, उद्यमियों और निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में एग्री-टेक सेक्टर में निवेश के लिए अनुकूल नीतियां, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों और स्टार्टअप्स को आगामी “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026” में भाग लेने का विशेष निमंत्रण दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन कृषि क्षेत्र में नवाचार और निवेश को नई गति देगा।
कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी राज्य सरकार की कृषि नीतियों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
यह इन्वेस्टर मीट राजस्थान को एग्री-टेक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top