राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर गोविंददेव जी मंदिर में महाआरती, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना
राजस्थान Mar 18, 2026 at 10:10 PM , 67जयपुर। राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को श्री गोविंददेव जी मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने सपत्नीक विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिवादन किया। इस दौरान मंदिर के महंत ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कैलेंडर के बजाय भारतीय पंचांग के अनुसार नव संवत्सर की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में इस वर्ष 19 मार्च को प्रदेशभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ राजस्थान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
देवस्थान विभाग द्वारा भी इस अवसर पर सभी राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या और पूजा-अर्चना जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल बना हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments