मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026’ का किया उद्घाटन
राजस्थान Jan 06, 2026 at 05:07 PM , 59जयपुर।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर स्थित जेईसीसी में आयोजित ‘राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने नेशनल एआई लिटरेसी प्रोग्राम, राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026, आई-स्टार्ट एलएमएस, राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल तथा राजस्थान एआई पोर्टल को लॉन्च किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार ने होलोग्राफी तकनीक के माध्यम से गूगल, आईआईटी दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह सम्मेलन राजस्थान को एआई और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments