गोविंददेव जी मंदिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशाल कलश यात्रा का किया शुभारंभ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राजस्थान Feb 10, 2026 at 12:52 PM , 51जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर स्थित जय निवास उद्यान से आयोजित विशाल कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धार्मिक आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता निभाई।
कलश यात्रा के शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गोविंददेव जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने बाबा बस्तीनाथ जी महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज में सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।






_page-0001.jpg)
























Comments