अलवर से विकास का संदेश: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ में 152 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, मिनी सचिवालय की घोषणा

राजस्थान , 88

अलवर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के दौरे के दूसरे दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहाला में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र एवं इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान कीं तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने रामगढ़ में मिनी सचिवालय खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक सुविधाएं और अधिक सुलभ होंगी।
इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, विधायक श्री जसवंत यादव, महंत बालकनाथ, श्री सुखवंत सिंह, श्री रमेश खींची सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top