मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘हर मास एक उपवास’ कार्यक्रम में लिया भाग, अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद
राजस्थान Feb 07, 2026 at 08:20 PM , 92जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाईज में आयोजित ‘हर मास एक उपवास’ आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को आत्मशुद्धि, संयम और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ आत्मबल और आत्मानुशासन को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आचार्य श्री के मार्गदर्शन को जनकल्याण और जीवन में संतुलन स्थापित करने वाला बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आध्यात्मिक वातावरण और अनुशासन की भावना से ओत-प्रोत यह आयोजन जनमानस को आत्मचिंतन और संयम की प्रेरणा देने वाला सिद्ध हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments