मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की शिष्टाचार भेंट, जल परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा
राजस्थान Feb 07, 2026 at 04:45 PM , 66जयपुर।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल का मुख्यमंत्री निवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की जल आपूर्ति, सिंचाई परियोजनाओं और केंद्र–राज्य समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में पेयजल संकट के समाधान, जल संरक्षण और आगामी जल परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता पर विस्तार से विचार साझा किए। वहीं केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान की जल संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भेंट राज्य में जल प्रबंधन और विकास कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments