महवा विधानसभा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों को बस परिवहन से जोड़ने के लिए निविदाएं जारी – उप मुख्यमंत्री
राजस्थान Feb 04, 2026 at 05:37 PM , 45जयपुर, 04 फरवरी। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र महवा की 32 ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए बस संचालन के लिए निगम द्वारा निविदाएं जारी कर दी गई हैं। यह बसें रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर संचालित की जाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता होने तथा प्रस्ताव भिजवाए जाने पर और भी बसों के सञ्चालन की कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री राजेंद्र द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 से अब तक बगरू विधानसभा क्षेत्र में 12 नई बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान में महवा विधानसभा क्षेत्र से कुल 172 बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोक परिवहन सेवा प्रारम्भ करने की घोषणा की गई थी।
इससे पहले विधायक श्री राजेंद्र के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उप मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2022 से दिसम्बर 2025 तक विधानसभा क्षेत्र महवा में संचालित बस सेवाओं का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के परिवर्तित बजट 2024-25 में की गई घोषणा ''प्रदेश में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्रियों की सुविधा के लिए लोक परिवहन सेवा प्रारम्भ की जायेगी'' के तहत राज्य के 357 ग्रामीण मार्गों पर Revenue Sharing Model पर बस संचालन हेतु निगम द्वारा निविदाएं जारी की गई थी। इसके तहत विधान सभा क्षेत्र महवा के ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन हेतु किसी भी संवेदक द्वारा भाग नहीं लिए जाने के कारण पुन: निविदा जारी करने संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने योजना के तहत विधान सभा क्षेत्र महवा के प्रस्तावित ग्रामीण मार्गों का विवरण सदन के पटल पर रखा।






_page-0001.jpg)
























Comments