राज्यपाल श्री बागडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी
राजस्थान Sep 17, 2026 at 11:40 AM , 23राज्यपाल ने कहा, श्री मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री, उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा
जयपुर, 17 सितम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
श्री बागडे ने कहा कि श्री मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि "विकसित भारत" का प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने श्री मोदी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
--






_page-0001.jpg)
























Comments