भारत–अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौता: टैरिफ में बड़ी कटौती से राजस्थान के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार
राजस्थान Feb 04, 2026 at 02:05 PM , 66माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी प्रगति के नए द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा।
इस महत्वपूर्ण समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी।
इस फैसले का सीधा लाभ राजस्थान को मिलने जा रहा है। प्रदेश की ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री के लिए अब वैश्विक बाजार के द्वार और अधिक खुलेंगे। निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि, नए निवेश और बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर सृजित होने की पूरी संभावना है।
यह ऐतिहासिक कदम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और राजस्थान को निर्यात हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments