राज्यपाल श्री बागडे की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं

राजस्थान , 20

जयपुर, 4 सितम्बर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री बागडे ने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक एवं विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा ही प्रदान नहीं करते बल्कि विद्यार्थी का जीवन गढ़ते हैं।

श्री बागडे ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और संस्कार निर्माण से जुड़ी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top