*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन*

राजस्थान , 20

*मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक*

 

डीग/जयपुर, 04 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को सपत्नीक पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही, उन्होंने मुखारविंद मन्दिर में श्री गिरिराज जी का अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।

 

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, बहादुर सिंह कोली, नौक्षम चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

-----

Related Articles

Comments

Back to Top